धर्मशाला में टैलीफोन उपभोक्ताओं को प्रिंट बिल मिलने हो सकते हैं बंद

Edited By kirti, Updated: 05 Nov, 2018 10:58 AM

telephone users can get print bills in dharamsala

बी.एस.एन.एल. ने अपने पोस्टपेड टैलीफोन लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल, वाई-मैक्स उपभोक्ताओं को गो-ग्रीन अभियान से जोड़ कर ई-बिल प्रणाली से जोड़ रहा है। धर्मशाला में अगले महीने से बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को प्रिंट बिल मिलना बंद हो सकते हैं क्योंकि...

धर्मशाला : बी.एस.एन.एल. ने अपने पोस्टपेड टैलीफोन लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल, वाई-मैक्स उपभोक्ताओं को गो-ग्रीन अभियान से जोड़ कर ई-बिल प्रणाली से जोड़ रहा है। धर्मशाला में अगले महीने से बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को प्रिंट बिल मिलना बंद हो सकते हैं क्योंकि धर्मशाला में यह अभियान अंतिम चरण में है तथा बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं द्वारा ई-बिल प्रणाली में काफी रुझान दिख रहा है। ई-मेल के साथ-2 उपभोक्ताओं को एस.एम.एस. पर भी बिल प्रेषित किए जा रहे हैं जिस पर उपभोक्ता को 10 रुपए प्रति बिल की छूट दी जा रही है। बी.एस.एन.एल. उपमहाप्रबंधक पंजू राम ने कहा कि अगले महीने से धर्मशाला में बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को प्रिंट  बिल मिलना बंद हो सकते हैं, इसके लिए तैयारी की जा रही है। ई-बिल प्रणाली में काफी उपभोक्ताओं ने रुझान दिखाया है। हालांकि लोगों से राय भी प्राप्त की जा रही है लेकिन भविष्य में प्रिंट बिल मिलना बंद हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!