Chamba News: होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2026 06:24 PM

teacher beats student for not doing homework goes viral angers parents

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के एक विद्यालय में एक अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियाें के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पांगी (रंजना): चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के एक विद्यालय में एक अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियाें के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विद्यालय के छठी कक्षा के कुछ विद्यार्थी निर्धारित होम वर्क पूरा करके स्कूल नहीं पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक अध्यापिका ने छात्रों को डंडे से पीटा। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे तो वे रो रहे थे और उनके हाथों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने परिजनों को बताया कि स्कूल में अध्यापिका द्वारा उनकी पिटाई की गई है। परिजनों ने बच्चों के बयान का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बच्चे अपने साथ हुई कथित मारपीट की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अभिभावकों का आरोप है कि अध्यापिका द्वारा बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती बरती गई और डंडे से मारपीट की गई। कुछ अभिभावकों ने दावा किया है कि घटना में दो बच्चों के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसलिए इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभिभावकों का कहना है कि यदि बच्चों ने गृह कार्य पूरा नहीं किया था तो उन्हें समझाया जा सकता था, लेकिन शारीरिक दंड किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

घटना के बाद अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। साथ ही मामले को पांगी प्रशासन के ध्यान में भी लाया गया है। अभिभावकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पांगी प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में पांगी के आवासीय आयुक्त अमनदीप ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवश्यक कार्रवाई करने तथा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगा और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!