अध्यापिका ने बुरी तरह पीट डाली चौथी कक्षा की छात्रा, पुलिस में मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 10:12 PM

teacher beating the school girl

शुक्रवार को राजयकी प्राथमिक स्कूल अमनेड़ में एक शिक्षिका द्वारा चौथी कक्षा में पढऩे वाली छात्रा की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है।

डिडवीं टिक्कर: शुक्रवार को राजयकी प्राथमिक स्कूल अमनेड़ में एक शिक्षिका द्वारा चौथी कक्षा में पढऩे वाली छात्रा की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है। इसके साथ ही मैडीकल करवाने के लिए बच्ची को हमीरपुर मैडीकल कॉलेज ले जाया गया है। बता दें कि शुक्रवार को अमनेड़ स्कूल की एक अध्यापिका ने चौथी कक्षा में पढऩे वाली उक्त बच्ची की किसी बात पर बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची को काफी चोटें आई हैं।

वहीं जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। प्रारंभिक शिक्षा भोरंज खंड अधिकारी सुखदेव ने बताया कि उक्त मामले में चौथी कक्षा की एक बच्ची को अध्यापिका द्वारा पीटने के बाद परिजन बच्ची को मैडीकल के लिए ले गए हैं। वहीं मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। इस संदर्भ में बच्ची के अभिभावकों से बातचीत की जा रही है।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर बीके नड्डा ने कहा कि उक्त मामला सामने आया है व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले की पुष्टि हो जाने पर अध्यापिका के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!