Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jul, 2026 02:31 PM

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर बिजली लाइन बिछाने के दौरान एक 45 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर...
Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर बिजली लाइन बिछाने के दौरान एक 45 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पांवटा साहिब के धौलाकुआं क्षेत्र की है। मोहन लाल, निवासी गांव बेलवाली (डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब) द्वारा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, उनका भतीजा बारु राम (45 वर्षीय), कई वर्षों से बिजली विभाग के एक ठेकेदार के पास मजदूर के रूप में काम करता था। आरोप है कि रविवार सुबह ठेकेदार ने बारुराम को बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए कहा। पोल के ऊपर से 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, ठेकेदार ने बिजली बोर्ड कार्यालय से बिना लाइट कटवाए तथा बिना शटडाउन लिए चलती लाइन पर काम करने के लिए मजदूर को चढ़ा दिया था। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मोहन लाल अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। पीड़ित परिजनों ने इस हादसे के लिए गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें