Himachal: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत! शराब के नशे में धुत्त बेटे ने डंडों से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

Edited By Vijay, Updated: 16 Jul, 2026 02:58 PM

son took the life of his father to beat with sticks

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। भोरंज उपमंडल के बडैहर गांव में पारिवारिक कलह ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में मृतक की पत्नी की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय रतन चंद के रूप में हुई है। वह एक टैंपो चालक था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। हत्या का आरोप प्रकाश चंद के 32 वर्षीय बेटे विजय कुमार पर लगा है। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात किसी बात को लेकर बाप-बेटे के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कतिथ रूप से शराब के नशे में बेटे ने रतन चंद पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके चलते रतन चंद की मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरापी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी सोमा देवी की इस वारदात में क्या भूमिका रही है, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर के जोनल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस वारदात की तह तक जाने के लिए मामले की गहन जांच में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!