Chamba: ई-रिक्शा के विरोध में उतरे टैक्सी चालक, गुजारा हुआ मुश्किल

Edited By Kuldeep, Updated: 07 May, 2026 03:44 PM

taxi drivers protest against e rickshaws

चम्बा शहर में ई-रिक्शा सेवा का विरोध शुरू हो गया है। वीरवार को टैक्सी चालकों ने नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत शहरी आजीविका मिशन की समन्वयक रुचि मनकोटिया को एक ज्ञापन सौंपा।

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर में ई-रिक्शा सेवा का विरोध शुरू हो गया है। वीरवार को टैक्सी चालकों ने नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत शहरी आजीविका मिशन की समन्वयक रुचि मनकोटिया को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर टैक्सी चालक रमेश, जितेंद्र व अन्य ने बताया कि करीब एक माह पूर्व से चम्बा में ई-रिक्शा को चलाया गया है। न तो इसके रूट की कोई जानकारी है और न ही कोई समय सारणी है। ऐसे में दिनभर चम्बा शहर में सवारियां ढोई जा रही हैं। चम्बा में टैक्सी चालक कई वर्षों से टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं, लेकिन बीते 1 माह से ई-रिक्शा आने के बाद उनका काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ियों की किस्तें भरने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा ई-रिक्शा दिलवाया गया है जोकि न्यायसंगत नहीं है। स्वयं सहायता समूह द्वारा चम्बा के ऐतिहासिक खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों के उत्थान का कार्य किया जाता है। इस प्रकार से ई-रिक्शा प्रदान करना तर्कसंगत नहीं है। इस बारे में वह आरटीओ चम्बा से भी मिलेंगे तथा जानकारी जुटाएंगे। अगर इसके लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पड़े तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!