Bilaspur: क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर दिया था वारदात को अंजाम...CCTV फुटेज से खुला राज, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2026 03:50 PM

suspect in theft case caught by the police

बिलासपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से एक शातिर चोर सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से एक शातिर चोर सलाखों के पीछे पहुंच गया है। थाना सदर पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल के पास खड़ी एक कार का टायर चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टायर भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कमल गौतम ने गत दिवस थाना सदर में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के पास खड़ी की थी। जब वह वापस लौटे तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार के ड्राइवर साइड का अगला टायर चोरी कर लिया है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।

चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शुभम निवासी गांव पहलवाना, डाकघर रानीकोटला, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया टायर भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने क्षेत्र में चोरी की अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूछताछ से वाहन चोरी या कलपुर्जे चुराने वाले किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश भी हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!