Weather Update: 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 106 सड़कें ठप्प, अब तक 155 की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Aug, 2026 10:41 PM

shimla weather bad

राज्य में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

शिमला (संतोष): राज्य में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, चम्बा, हमीरपुर, मंडी, शिमला और ऊना जिलों में एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें जुब्बड़हट्टी में 2.4, सुंदरनगर में 2.1, धर्मशाला व चंबा में 2-2, शिमला में 0.9, कुफरी में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि राज्य के बाकी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में सर्वाधिक 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में शाम तक 106 सड़कें, 66 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं। कुल्लू में सबसे अधिक 40 सड़कें, जबकि मंडी में 38 सड़कें और 63 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है। चमियाणा फोरलेन के पास लैंडस्लाइड से सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे बहाल करने का काम जारी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 30 जून से अब तक बारिश और हादसों में 155 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक 24 मौतें चंबा और 21 कांगड़ा जिले में हुई हैं। हादसों में 256 लोग घायल और 2 लापता हैं। मानसून से अब तक प्रदेश को 835 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुक्सान हुआ है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को 615 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 199 करोड़ की क्षति पहुंची है। भारी बारिश से 63 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं और 200 से अधिक पशुओं की मौत हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!