Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jul, 2026 12:01 PM

साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर सुंदरनगर के एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सुंदरनगर (सोढी): साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर सुंदरनगर के एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुंदरनगर निवासी दीपक पांडे ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक महिला का फोन आया, जिसने स्वयं को बैंक के कस्टमर केयर से जुड़ी कर्मचारी बताया।
बातचीत के दौरान महिला ने बैंकिंग प्रक्रिया का हवाला देते हुए उससे क्रैडिट कार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्त्ता को पता चला कि उसके क्रैडिट कार्ड से करीब 5 लाख रुपए के लेन-देन कर लिए गए हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है।