Kangra: गुग्गा सलोह के अंशित ने 12वीं कक्षा में प्रदेशभर में किया टॉप

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 09:59 PM

sulah anshit pradesh top

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के छात्र अंशित कुमार ने 496/500 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

सुलह (वर्मा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के छात्र अंशित कुमार ने 496/500 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। गुग्गा सलोह गांव निवासी अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। अंशित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय भाटिया व स्टाफ ने अंशित को बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!