सुधीर शर्मा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, लगाया यह बड़ा आरोप

Edited By Simpy Khanna, Updated: 11 Sep, 2019 09:42 AM

sudhir sharma questioned the functioning of the municipal corporation

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि जयराम सरकार के कार्यकाल में नगर निगम धर्मशाला भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नगर निगम धर्मशाला में विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने...

धर्मशाला (ब्यूरो) : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि जयराम सरकार के कार्यकाल में नगर निगम धर्मशाला भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नगर निगम धर्मशाला में विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लोगों के काम पैसे लेकर होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं व शहर में विकास का कोई भी बड़ा काम नहीं हो रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि धर्मशाला के लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ उनके पास शिकायतें लेकर आ रहे हैं। सुधीर ने आरोप लगाया कि नगर निगम में किसी बड़े नेता के इशारे पर कथित तौर पर रिश्वत का खेल चल रहा है और बड़े ठेकेदार विकास कार्यों के ठेके लेकर कमीशन पर काम सबलेट कर रहे हैं। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कि नगर निगम में रिश्वतकांड की जांच अब धीमी पड़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर जांच में ढिलाई बरती जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!