Sirmaur: भारी बारिश से उफनाए नाले, 2 स्कूलों में 43 बच्चे और 9 टीचर फंसे; पुलिस-होमगार्ड जवानों ने संभाला मोर्चा

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2026 07:28 PM

streams flooded due to heavy rain 43 students and 9 teachers stuck in 2 schools

जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर में मंगलवार को स्थिति उस समय चुनौतीपूर्ण हो गई, जब आसपास के नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मातर और राजकीय प्राथमिक स्कूल मातर के चारों ओर...

नाहन (आशु): जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर में मंगलवार को स्थिति उस समय चुनौतीपूर्ण हो गई, जब आसपास के नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मातर और राजकीय प्राथमिक स्कूल मातर के चारों ओर पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे दोनों स्कूलों में मौजूद विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए कुछ समय तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोनों स्कूलों में कुल 43 बच्चे और 9 स्टाफ सदस्य, यानी 52 लोग मौजूद थे।

बारिश के दौरान आसपास के नालों में अचानक पानी बढ़ने और बहाव तेज होने से स्कूलों के आसपास आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड की टीमें सक्रिय हो गईं। मौके की स्थिति और नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी गई, ताकि पानी कम होने के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

भारी बारिश के बीच नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से दोनों स्कूलों तक पहुंच और वहां से बाहर निकलने की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मौके पर निगरानी बढ़ाई। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों ने हालात का जायजा लिया और जलस्तर कम होने का इंतजार किया, ताकि रैस्क्यू के दौरान किसी तरह का जोखिम न हो। नालों में पानी का स्तर कम होने के बाद रैस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने दोनों स्कूलों में मौजूद विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।

मातर की घटना ने बारिश के दौरान नालों के आसपास स्थित स्कूलों और अन्य संस्थानों में अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत को सामने ला दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से कुछ ही समय में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी महत्वपूर्ण हो जाती है। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!