Weather Update: 10 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2026 07:20 PM

shimla rain yellow alert

हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 17 अक्तूबर तक छिटपुट रूप से जारी रहेगी और 18 अक्तूबर से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सराहन में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 0.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

इस महीने प्रदेश में बारिश की भारी कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के दैनिक वर्षा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न जिलों की स्थिति के तहत बिलासपुर, चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में वास्तविक वर्षा शून्य रहने के कारण सामान्य से 100 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। शिमला में वास्तविक वर्षा 0.1 मिलीमीटर (सामान्य 1 मिलीमीटर) दर्ज की गई, जिसके चलते यहां वर्षा में माइनस 93 फीसदी की कमी रही।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!