BJP की सरकार से हिमाचल की जनता त्रस्त, कांग्रेस दिलाएगी निजात : राजीव शुक्ला

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2020 06:47 PM

state congress incharge rajeev shukla

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 2 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिमला पहुंचने पर राजीव शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर...

शिमला (योगराज): नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 2 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिमला पहुंचने पर राजीव शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय विकास हुआ है लेकिन अब बीजेपी के समय में विकास ठप्प हो गया है। आज 14 लाख लोग बेरोजगार हैं और जनता त्रस्त है। इसलिए प्रदेश में लोग अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में अब कोई भी मतभेद नहीं रहेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का हिमाचल प्रदेश से बहुत प्रेम है।

उन्होंने कृषि सुधार विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे किसानों की फसलों को कौडिय़ों के भाव खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने सरकार से इन विधयकों में सुधार की मांग की और न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दामों पर फसल खरीदने और मंडियों को खत्म न करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में सरकार असमर्थ है। हिमाचल में भी स्वास्थ्य सेवाओं का हल बेहाल है। शिमला में कोविड अस्पताल में महिला की आत्महत्या के बाद सरकार की व्यवस्थओं की पोल खुल गई है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। हिमाचल के लोग भी सरकार के प्रबंधों से त्रस्त हो गए हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही इन समस्याओं से निजात दिलाएगी।

इससे पूर्व चंडीगढ़ से शिमला के बीच जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव शुक्ला का स्वागत किया। बता दें कि हिमाचल प्रभारी बनने के बाद राजीव शुक्ला 2 दिवसीय दौरे पर पहली बार हिमाचल आएं हैं। राजीव शुक्ला को रजनी पाटिल की जगह हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। 2 दिन के हिमाचल दौरे के दौरान राजीव शुक्ला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!