परेड दौरान अचानक गिर जाने से जवान की गई जान, मौत के 2 दिन पहले मिला था परिवार से

Edited By kirti, Updated: 14 Jan, 2020 10:19 AM

soldier killed during parade

हिमाचल प्रदेश में एक जवान की मौत हो गई है। मामला फतेहपुर उपमंडल की पंचायत एवं कस्बा स्थाना के जवान का है। जिसकी आज सुबह परेड के दौरान हार्ट अटैक जान चली गई। जिसकी खबर सुनते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। बता दें कि स्थाना का 38 वर्षीय दीपक कालिया...

फतेहपुर: हिमाचल प्रदेश में एक जवान की मौत हो गई है। मामला फतेहपुर उपमंडल की पंचायत एवं कस्बा स्थाना के जवान का है। जिसकी आज सुबह परेड के दौरान हार्ट अटैक जान चली गई। जिसकी खबर सुनते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। बता दें कि स्थाना का 38 वर्षीय दीपक कालिया सेना के विंग 19 पंजाब में कार्यरत था। पठानकोट में सुबह परेड दौरान जवान अचानक गिर गया जिसे तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है जवान दीपक कालिया मौत के दो दिन पहले ही शनिवार को परिवार वालों से मिलने आया था और शाम को वापस ड्यूटी पर चला गया। पंचायत प्रधान एवं मृतक जवान के रिश्ते में चाचा पवन कालिया ने बताया कि जवान का शव मंगलवार को 11 बजे के करीब पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही दोपहर को जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!