Solan: हिमाचल में सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सीमैंट

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Jan, 2026 08:55 PM

solan himachal pradesh cement expensive

हिमाचल में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ा कर आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। 22 सितम्बर को जीएसटी की दो स्लैब समाप्त करने के बाद हिमाचल में सीमैंट करीब 30 रुपए सस्ता हो गया था।

सोलन (पाल): हिमाचल में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ा कर आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। 22 सितम्बर को जीएसटी की दो स्लैब समाप्त करने के बाद हिमाचल में सीमैंट करीब 30 रुपए सस्ता हो गया था। सीमैंट जीएसटी की 28 फीसदी की स्लैब समाप्त होने के साथ ही 18 फीसदी की स्लैब के दायरे में आ गया है। इस कारण प्रदेश में पहली बार सीमैंट के रेट में 30 से 40 फीसदी की गिरावट हुई थी लेकिन 3 महीने बाद अब कंपनियों ने सीमैंट के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसके कारण प्रदेश में सीमैंट के रेट 390 रुपए से 420 रुपए प्रति बैग हो गए हैं।

सितंबर में पहला अवसर था कि जब सीमैंट के रेट में 30 से 40 फीसदी तक की गिरावट हुई थी। इससे पूर्व सीमैंट के रेट में बढ़ौतरी ही हो रही थी।पिछले 2-3 वर्षों में सीमैंट के रेट करीब 150 से 200 रुपए तक बढ़ गए थे। हालांकि यह बढ़ौतरी 5 रुपए से लेकर 15 रुपए के बीच में होती थी लेकिन सितम्बर में सीमैंट के रेट 30 से 40 रुपए तक कम हो गए थे लेकिन अब 10 रुपए दाम फिर बढ़ गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!