Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 10:14 AM

Solan News : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Solan News : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
चाकू से किए ताबड़तोड़ तीन वार
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां का है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के डकपुरा गांव निवासी दाता राम की पत्नी सुनेहरी देवी (33) के रूप में हुई है। वारदात शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि दाता राम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जुड्डी कलां में किराए के मकान में रहता था। शनिवार रात को वह अत्यधिक शराब पीकर घर लौटा और किसी बात को लेकर पत्नी से उलझ गया। बच्चों के बयान के मुताबिक, बहसबाजी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से अपनी पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए।
वहीं, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को बिलासपुर स्थित एम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें