मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रे में 4 इंच ताजा हिमपात

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2020 09:53 PM

snowfall in rohtang pass

पिछले एक सप्ताह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को मौसम ने सुबह ही करवट बदली और 13050 फुट रोहतांग दर्रा व इसके आसपास की ऊंची पहाडिय़ों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। रोहतांग में 4 इंच ताजा हिमपात हुआ है।

मनाली (सोनू): पिछले एक सप्ताह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को मौसम ने सुबह ही करवट बदली और 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा व इसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। रोहतांग में 4 इंच ताजा हिमपात हुआ है। मनाली की ऊंची चोटियों सहित मकरवेद, शिकरवेद, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा व मांगन कोट में ताजा हिमपात हुआ है। लाहौल के कुंजम, शिंकुला, बारालाचा, दारचा, नीलकंठ, छोटा व बड़ा शिगरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ  केलांग व म्याड़ घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!