हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए 4 महीनों में शुरू हो जाएंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं, CM सुक्खू ने की घोषणा

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2026 11:26 AM

helicopter services for hamirpur chamba and palampur will begin in 4 month

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले चार महीनों में शुरू हो जाएंगी।

Shimla News :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले चार महीनों में शुरू हो जाएंगी। एक सरकारी बयान के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत संजौली से रामपुर तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करते हुए सुक्खू ने कहा कि यह पहल केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि पहाड़ी राज्य में बदलते समय, नई सोच और विकास के अवसरों का प्रतीक भी है।

तीन दिन चलेगी यह सेवा

बयान के मुताबिक, यह सेवा 'हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सर्विस' के तहत सप्ताह में तीन दिन- सोमवार, शुक्रवार और शनिवार चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा यात्रा समय घटाने, पर्यटन का संवर्धन करने तथा स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने के अलावा रोजगार के नये अवसर सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क को मजबूत करने और हवाई सेवाओं का विस्तार करने के लिए शिमला में उपयुक्त जमीन की पहचान करने के प्रयास भी चल रहे थे। समय सारिणी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह 9.55 बजे संजौली से रवाना होगा और सुबह 10.30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद, यह सुबह 10.50 बजे रामपुर से रिकांग पियो के लिए निकलेगा और सुबह 11.25 बजे वहां पहुंचेगा। समय सारिणी के मुताबिक रिकांग पियो से वापसी की उड़ान सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.05 बजे रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद, हेलीकॉप्टर दोपहर 12.10 बजे रामपुर से निकलेगा और दोपहर 12.45 बजे संजौली पहुंचेगा।

हिमाचल के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा है और वह लोगों को सुविधाजनक, सुलभ एवं भरोसेमंद कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'वायबिलिटी गैप फंडिंग' के जरिए उड़ानों का पूरा खर्च उठा रही है और इस सेवा पर हर महीने लगभग 35.70 लाख रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि हवाई परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने के लिए राज्य भर में, सभी जिला मुख्यालयों सहित, 16 हेलीपोर्ट बनाने और विकसित करने का काम भी चल रहा है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!