महाशिवरात्रि पर मौसम ने फिर बदली करवट, शिमला सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2020 08:05 PM

snowfall in himachal

हिमाचल में एक बार फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों सहित शिमला में ताजा हिमपात हुआ। शिमला व अप्पर शिमला के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से एक बार फिर शीतलहर बढ़ गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में एक बार फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों सहित शिमला में ताजा हिमपात हुआ। शिमला व अप्पर शिमला के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से एक बार फिर शीतलहर बढ़ गई है। राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी व नारकंडा में अच्छी बर्फबारी हुई, वहीं शिमला शहर की ऊंची चोटी जाखू भी बर्फ  से लकदक हो गई।

कुफरी में 23 व शिमला में 3 सैंटीमीटर बर्फबारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुफरी में 23 सैंटीमीटर व शिमला शहर में 3 सैंटीमीटर बर्फ बारी हुई। इसके अलावा मशोबरा व खदारला में 5 सैंटीमीटर बर्फ बारी दर्ज की गई, वहीं लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू व सिरमौर जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। मैदानी क्षेत्रों हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा व ऊना में अनेक स्थानों पर बीती रात अंधड़ के साथ वर्षा हुई।

कुफरी का पारा शून्य से नीचे

बारिश व बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। कुफरी का पारा शून्य से नीचे दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में भी जबरदस्त ठंड रही और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री दर्ज किया गया, यह तापमान बुधवार को 7.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था।

तापमान पर एक नजर

लाहौल-स्पीति जिले का केलंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां रात का पारा -3.7 डिग्री सैल्सियस रहा। इसके अलावा कल्पा में 0.8 डिग्री, डल्हौजी में 1.7 डिग्री, मनाली में 4 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 4.4 डिग्री, सोलन में 5.2 डिग्री, धर्मशाला में 6.6 डिग्री, पालमपुर में 7.5 डिग्री, ऊना में 9.2 डिग्री, चम्बा में 9.6 डिग्री, कांगड़ा में 11 डिग्री, हमीरपुर में 11.6 डिग्री व बिलासपुर में 12 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

24 से 27 फ रवरी तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फ बारी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में और बर्फ  गिरने के आसार हैं जबकि मैदानों में मौसम साफ  रहेगा। 24 से 27 फ रवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ  बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!