पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 500.41 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2020 09:55 PM

smuggler arrested with opium

शिमला के ढली थाना के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अफीम के साथ दबोचा है। तस्कर के पास से पुलिस ने 500.41 ग्राम अफीम बरामद की है। तस्कर की पहचान यशपाल निवासी गांव देवठी, डाकघर ठेला, तहसील शिमला के तौर पर हुई है।

शिमला (ब्यूरो): शिमला के ढली थाना के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अफीम के साथ दबोचा है। तस्कर के पास से पुलिस ने 500.41 ग्राम अफीम बरामद की है। तस्कर की पहचान यशपाल निवासी गांव देवठी, डाकघर ठेला, तहसील शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब ठेला में गश्त पर थी तो एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से उक्त मात्रा में अफीम बरामद हुई। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी अफीम को कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई की जानी थी। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!