हिमाचल पुलिस व STF की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर महमूद अली की 4.41 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jun, 2026 10:55 AM

sirmaur  illegal property of drug smuggler mahmood ali confiscated

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया और एक मादक पदार्थ तस्कर एवं उसके गिरोह की लगभग 4.41 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया और एक मादक पदार्थ तस्कर एवं उसके गिरोह की लगभग 4.41 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि महमूद अली की संपत्ति जब्त कर ली गई है, जिसमें 12 छोटे वाहन, एक ट्रक और तीन घर शामिल हैं। वह अभी नाहन की 'मॉडर्न सेंट्रल जेल' में हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई संपत्ति से जुड़ा मामला कानूनी कार्रवाई के लिए नयी दिल्ली में संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत की गई कार्रवाई मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में अली और उसके साथियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!