नशे के फैमिली बिजनैस का पर्दाफाश! बहन और जीजा संग मिलकर चिट्टा बेच रही थी युवती, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2026 12:19 PM

3 arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे कि खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में सीआईए नूरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना इंदौरा के अंतर्गत मिलवां के गांव तमोता में एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

ठाकुरद्वारा (गगन): हिमाचल प्रदेश में नशे कि खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में सीआईए नूरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना इंदौरा के अंतर्गत मिलवां के गांव तमोता में एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 39.14 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार अपने घर से ही नशे का यह अवैध नैटवर्क चला रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर स्थित तमोता रेलवे फाटक के पास पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव तमोता की रहने वाली एक युवती, अपनी सगी बहन और जीजा के साथ मिलकर इलाके में चिट्टा सप्लाई करने का काम कर रही है।

सूचना के पुख्ता होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। स्थानीय गवाहों को साथ लेकर पुलिस टीम ने सीधे संबंधित मकान पर दबिश दी। घर की सघन तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही नशीले पदार्थ को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्पना उर्फ कप्पू (27) निवासी गांव तमोता,  गुलफाम उर्फ रीता (32)  और  पवन कुमार (36) निवासी गांव बलागन, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नूरपुर पुलिस जिला के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की गहन जांच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस नैटवर्क के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। पुलिस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र को नशामुक्त करने के लिए तस्करों के खिलाफ यह जीरो टॉलरैंस अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!