सोलन में SIU की कार्रवाई: फ्लैट में चल रहा था नशे का खेल... आरोपी गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Apr, 2026 01:27 PM

siu operation in solan drug racket busted in flat  accused arrested

सोलन जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सपरून क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशीली दवाओं और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

हिमाचल डेस्क। सोलन जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सपरून क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशीली दवाओं और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब शहर में गश्त पर थी, तब उन्हें सपरून के पावर हाउस रोड स्थित एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। टीम ने तुरंत वहां दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट (टैपेंटाडोल) नशीली गोलियां और ₹26,280 नकदी (नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त होने का संदेह) बरामद की गई। 

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप कोहली (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सपरून के पावर हाउस रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर सामान जब्त कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई और रिमांड

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 26 अप्रैल 2026 को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!