Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 07:23 PM
आवाज की दुनिया के बादशाह सोनू निगम बुधवार को दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ मां चामुंडा के दरबार पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिकारी सुमन धीमान व कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने उनका स्वागत किया।
चामुंडा: आवाज की दुनिया के बादशाह सोनू निगम बुधवार को दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ मां चामुंडा के दरबार पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिकारी सुमन धीमान व कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने उनका स्वागत किया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ओम व्यास ने सोनू निगम व पारिवारिक सदस्यों की विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर माता के आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की गई तथा रक्षा कवच के रूप में मां की मौली बांधी। इस मौके पर सोनू निगम ने पारिवारिक सदस्यों ने साथ में स्थित शिवालय में भी शिव दर्शन किए तथा झील परिसर में भी चहलकदमी की। इससे पहले भी सोनू निगम मां चामुंडा के दरबार में आ चुके हैं। इस मौके पर स्थानीय दुकानदारों, श्रद्धालुओं ने सोनू निगम के साथ फोटो भी खिंचवाई।