Hamirpur News: बड़सर की शिवानी शर्मा ने मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा में झटका 5वां स्थान, CHC गलोड़ में देंगी सेवाएं

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 05:06 PM

shivani sharma capture 5th place in medical officer exam

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसे सच कर दिखाया है हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के ज्योली देवी की रहने वाली शिवानी शर्मा ने।

बड़सर (सुभाष): कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसे सच कर दिखाया है हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के ज्योली देवी की रहने वाली शिवानी शर्मा ने। शिवानी ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर चयन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिजनों में, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

शिवानी ने अपनी शुरुआती शिक्षा बड़सर के ब्राइट सन मॉडल स्कूल से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने हिम एकैडमी हमीरपुर का रुख किया, जहां से उन्होंने 12वीं कक्षा शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। शिवानी के पिता पृथ्वी राज ने अपनी बेटी की मेहनत पर गर्व जताते हुए बताया कि 12वीं के बाद शिवानी ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में कई बड़ी परीक्षाएं मैरिट के साथ पास कर ली थीं। इनमें वैटर्नरी, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर और पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं शामिल थीं। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शिवानी ने बिना कोई साल बर्बाद किए वर्ष 2019 में ही मेडिकल की सबसे कठिन परीक्षा नीट पास कर ली थी। इसके बाद उन्होंने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिला लिया, जहां से मई 2025 में उनकी एमबीबीएस की डिग्री पूरी हुई।

शिवानी ने बताया कि बचपन से ही उनका एक ही सपना था कि वह डॉक्टर बनकर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेवा करें। आज अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उनका यह सपना सच हो गया है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित होने के बाद, शिवानी शर्मा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!