Himachal : सोशल मीडिया पर दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर महिला से कई बार बनाए संबंध, अब मुकरा

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Aug, 2026 12:28 PM

woman dushkarm in hamirpur on the pretext of marriage

Hamirpur News : जिले के एक उपमंडल से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के...

Hamirpur News : जिले के एक उपमंडल से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला 2020 में फेसबुक के जरिए उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी। इस दौरान उन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया है। अब वह शादी के लिए टालमटोल कर रहा है और फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

महिला ने बताया कि वह व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर कई बार ज्वालाजी क्षेत्र के होटल में ले गया और उसकी आबरू लूटी। मामले की पुष्टि एस. पी. बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!