Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार जारी रहेगा आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, बिजली आपूर्ति ठप्प

Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2026 10:18 PM

shimla weather bad

हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर हिमपात ने मई के महीने में भी लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर हिमपात ने मई के महीने में भी लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। बीती रात शिमला, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। मौसमी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। केलांग में 4, कुकुमसेरी में 6.9, कल्पा में 8, कुफरी में 8.6, शिमला में 15.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

जहां सैलानी इस ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है। शिमला, कुल्लू और मंडी के ऊपरी इलाकों में सेब और गुठलीदार फलों को ओलावृष्टि से भारी नुक्सान पहुंचा है। निचले इलाकों में गेहूं की कटाई का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है और खेतों में पड़ी फसल भीगने से खराब हो रही है।

आज लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़ सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़ सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट रहेगा। 13 से 15 मई तक भी बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने का यैलो अलर्ट जारी रहेगा। 17 मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है, हालांकि 16 और 17 मई के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!