Shimla: विकास के लिए विक्रमादित्य ने की गडकरी की तारीफ

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2024 08:16 PM

shimla vikramaditya gadkari praise

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की व उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गडकरी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

शिमला (भूपिन्द्र): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की व उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गडकरी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने इससे संबंधित पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह नितिन गडकरी के आभारी हैं, जो प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। वहीं कमैंट्स में लोगों ने विक्रमादित्य सिंह की इसके लिए सराहना की है। लोगों ने कहा है कि राजनीति से ऊपर उठकर विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री की तारीफ की है।

आज मंडी में जनसमस्याएं सुनेंगे विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को कैंप ऑफिस मंडी में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर उनका निपटारा करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!