सोनिया-प्रियंका वाड्रा से मिलने पहुंचे सी.एम. सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Oct, 2023 11:12 PM

shimla sonia priyanka sukhu

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे के आसपास प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे के आसपास प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान सत्ता-संगठन से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सोनिया व प्रियंका वाड्रा को सरकार द्वारा लिए गए फैसलों और कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने अवगत करवाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए 4500 करोड़ रु पए का विशेष पैकेज जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और 1200 करोड़ का विशेष पैकेज जारी करने के संबंध में मानसून सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!