सरकारी नौकरी का मौका, दीवाली के बाद 1966 स्कूलों में भरे जाएंगे 3932 पद

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2026 06:37 PM

shimla school post

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों की नई नियुक्तियां होंगी।

शिमला (प्रीति): प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों की नई नियुक्तियां होंगी। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रॉनिक्स डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन (एचपीएसईडीसी) दीवाली के बाद प्रदेश के 1966 सरकारी स्कूलों में 3932 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शिक्षा विभाग से स्कूलों की सूची और आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद निगम ने इस दिशा में संबंधित कंपनियों को काम आबंटित कर दिए हैं। इसके बाद कंपनियां दीवाली के बाद स्कूलों में चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेंगी।

नियुक्ति के साथ ही चयनित कर्मचारियों को संबंधित स्कूलों में तैनाती भी दे दी जाएगी। इससे सरकारी स्कूलों में उक्त कर्मचारियों की कमी दूर होगी। साथ ही सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था और मजबूत होगी। शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार प्रदेश के 1966 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। इनमें चौकीदार और सफाई कर्मचारियों के 1966-1966 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 3932 कर्मचारियों को आऊटसोर्स आधार पर तैनात करने की तैयारी है। इस दौरान हर स्कूल में 2 नियुक्तियां की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!