Edited By Kuldeep, Updated: 18 Oct, 2026 06:48 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सैंटर फॉर ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा वित्तपोषित शोध परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के एक पद पर भर्ती की जाएगी।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सैंटर फॉर ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा वित्तपोषित शोध परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के एक पद पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शोध परियोजना का उद्देश्य सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) प्रणालियों के प्रदर्शन और विश्वसनीयता में सुधार, नवाचार तथा आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (एआई) आधारित पूर्वानुमानात्मक निदान के लिए उन्नत शोध व्यवस्था विकसित करना है।
परियोजना की अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है और नियुक्ति परियोजना की अवधि तक ही मान्य होगी। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डा. मनीष कुमार हैं। पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू 27 अक्तूबर को एचपीयू के सैंटर फॉर ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी में ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।