Shimla: स्कूल संचालिका की गोलियां मारकर हत्या, पंजाब नंबर की गाड़ी में आए थे हमलावर

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 09:56 PM

shimla school owner gunshot murder

प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में शनिवार शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

शिमला (संतोष): प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में शनिवार शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां स्थित एक निजी सरस्वती पैराडाइज स्कूल के परिसर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने स्कूल की संचालिका की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस खूनी खेल के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ​जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मीनाक्षी मित्तल के रूप में हुई है।

​दुकान से लौटते ही गेट पर किया हमला
​सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। वारदात से कुछ देर पहले मीनाक्षी पास की ही एक दुकान से मैगी और अन्य घरेलू सामान लेकर लौटी थीं। जैसे ही वह स्कूल के गेट के समीप पहुंचीं, तभी वहां पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मीनाक्षी मित्तल को 3 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए।

​जांच के केंद्र में प्रॉपर्टी विवाद, मगर हर पहलू खंगाल रही पुलिस
​प्राथमिक जांच और सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक हत्या के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले को हर एंगल से खंगाला जा रहा है।

​पुलिस ने समूचे शहर में की नाकेबंदी, टीमें गठित
​घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के उच्चाधिकारी और फोरैंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। ​हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस ने पूरे शिमला शहर और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ा पहरा लगा दिया है। संदिग्ध पंजाब नंबर की गाड़ी की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास और शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!