Shimla: राहुल गांधी की लांचिंग बार-बार फेल होने से कांग्रेस हताश एवं निराश : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Sep, 2026 08:43 PM

shimla rahul gandhi jairam remark

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की लांचिंग के बार-बार फेल होने से कांग्रेस हताश एवं निराश है।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की लांचिंग के बार-बार फेल होने से कांग्रेस हताश एवं निराश है। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से रि-लांचिंग करने के लिए चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करके अराजकता पर उतर आई है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंत्रियों के समूह की तरफ से चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मियों से अभद्रता, सरकारी संपत्ति को नुक्सान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने की घटना शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था पर हुआ यह हमला हिमाचल के लिए काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि चुनाव आयोग पर वे मंत्री सवाल उठा रहे हैं, जो उसी प्रक्रिया से चुनकर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं द्वारा अराजकता फैलाने की घटना को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के घुमारवीं में 22 दिन अनशन पर बैठने के बाद भी भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वालों पर मामला दर्ज नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिना डॉक्टर कैसे होगी जांच
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर की बजाय मशीनों को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहयोग से की जा रही इस खरीददारी पर मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली खूब जोर दे रही है, लेकिन बिना डॉक्टर कैसे जांच होगी। मुख्यमंत्री ने एमआरआई मशीनें खरीद लीं, लेकिन वे डॉक्टर नियुक्त करना भूल गए। नेरचौक मैडीकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में इस समय एक भी रैगुलर कंसल्टैंट डॉक्टर नहीं है। ऐसे में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सिर्फ मजाक हो रहा है। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर मुख्यमंत्री मशीनों से काम लेने से ज्यादा खरीददारी में क्यों ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!