पहली अक्तूबर को प्रदेश से पूरी तरह विदा होगा मानसून

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 08:47 PM

shimla october monsoon farewell

प्रदेश में अब रातें सर्द होने लगी हैं। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ बना रहा। दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है, वहीं शाम के समय तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में अब रातें सर्द होने लगी हैं। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ बना रहा। दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है, वहीं शाम के समय तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अक्तूबर पहली तारीख को प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। सोमवार शिमला व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। दिनभर अच्छी धूप खिली रही।

सोमवार को राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर 31.8, भुंतर 32.4, कल्पा 23.3, धर्मशाला 26.2, ऊना 36.4, नाहन 29.0, केलांग 19.5, पालमपुर 26.3, सोलन 31.0, मनाली 25.4, कांगड़ा 32.5, मंडी 31.2, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 32.8, चम्बा 30.8, डल्हौजी 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!