Shimla: पीठासीन अधिकारी समिति बैठक के बाद खाटू श्याम दर्शन को पहुंचे पठानिया

Edited By Kuldeep, Updated: 06 May, 2026 06:32 PM

shimla kuldeep singh pathania khatu shyam darshan

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया लोकसभा की तरफ से गठित पीठासीन अधिकारी समिति की जयपुर में संपन्न हुई बैठक के बाद राजस्थान के जिला सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन को पहुंचे।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया लोकसभा की तरफ से गठित पीठासीन अधिकारी समिति की जयपुर में संपन्न हुई बैठक के बाद राजस्थान के जिला सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन को पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करके खाटू श्याम से प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान राजस्थान विधानसभा परिसर में किए गए विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने परिसर में संग्रहालय निर्माण तथा औषधीय पौधशाला को विकसित करने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरफ से विधान मंडलों की समितियों के सशक्तिकरण के लिए गठित यह समिति अगले महीने तक अपनी रिपोर्ट लोकसभा को प्रेषित कर देगी, जिसकी अगली बैठक ओडिशा में प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष ने समिति बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!