Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2026 08:01 PM

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की।
शिमला (ब्यूरो): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक और विकासात्मक परिदृश्य के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही सरकार की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपमुख्यमंत्री से जानकारी भी प्राप्त की।