Shimla: मिशन रिपीट की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी पाटिल आएंगी शिमला

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jul, 2026 09:46 PM

shimla congress mission repeat

हिमाचल में मिशन रिपीट को लेकर कांग्रेस अब संगठन को और मजबूत करने में जुटी ​हुई है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल 4 और 5 जुलाई को शिमला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और सभी अग्रणी संगठनों के साथ अलग-अलग...

शिमला (राक्टा): हिमाचल में मिशन रिपीट को लेकर कांग्रेस अब संगठन को और मजबूत करने में जुटी ​हुई है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल 4 और 5 जुलाई को शिमला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और सभी अग्रणी संगठनों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी। इन बैठकों को संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस की आम सभा 4 जुलाई को राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित पार्टी के अग्रणी संगठनों और विभागों के प्रदेश प्रमुख भी इसमें भाग लेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने बताया कि आम सभा के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी। माना जा रहा है कि बैठकों में सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने, संगठनात्मक मसलों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। मुख्य रूप से युवाओं और महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए पदा​धिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!