एच.आर.टी.सी. वोल्वो बसों में घटा किराया, इतने प्रतिशत कम होगा अब किराया

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2021 08:04 PM

shimla hrtc volvo bus low fare

एच.आर.टी.सी. ने वोल्वो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। निगम प्रबंधन ने एच.आर.टी.सी. ने वोल्वो बसों में 20 से 21 प्रतिशत तक किराया घटा दिया है।

शिमला (राजेश): एच.आर.टी.सी. ने वोल्वो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। निगम प्रबंधन ने एच.आर.टी.सी. ने वोल्वो बसों में 20 से 21 प्रतिशत तक किराया घटा दिया है। अब एच.आर.टी.सी. वोल्वो बसों में 23 मार्च 2020 में लिया जा रहा किराया ही लिया जाएगा। यात्रियों से मौजूदा समय में किराया निगम प्रबंधन नहीं लेगा। उदाहरण के लिए शिमला से दिल्ली एच.आर.टी.सी. वोल्वो बसों में मौजूदा समय में 1172 रुपए किराया लिया जा रहा था, लेकिन अब निगम प्रबंधन के निर्देशों व निर्णयों के अनुसार अब यह किराया 972 रु पए होगा ऐसे में किराए में सीधा 200 रु पए का अंतर आएगा।

एच.आर.टी.सी. मुख्यालय से 20 से 21 प्रतिशत कम किराया लिए जाने को लेकर ऑफिस ऑर्डर शनिवार को जारी कर दिए हैं। नाइट रूट पर भेजी गई बसों में भी यही कि राया यात्रियों से वसूला गया, जिसमें यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी 200 रुपए की राहत मिली है। प्रदेश के  विभिन्न जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, मनाली, कुल्लू व हमीरपुर सहित अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली व मनाली के लिए वोल्वो बसें चलती हैं। 23 मार्च 2020 में लिए जाने वाले किराए से अब सभी स्टेशन से वोल्वो बसों में किराया लिया जाएगा।

शिमला सहित प्रदेश भर से प्राइवेट वोल्वो कम किराए पर उठा रही सवारियां
राजधानी शिमला सहित इन दिनों प्राइवेट वोल्वों बसें कम किराए पर प्रदेश से सवारियां उठा रही हैं जबकि ये सभी वोल्वो बसें कांट्रैक्ट कैरिज की हैं और एक-एक सवारियां बसों में नहीं बिठा सकती हैं, लेकिन अवैध तरीके से ऑनलाइन बुकिंग कर यह वोल्वो बसें शिमला, मनाली, कुल्लू, नालागढ़ व हमीरपुर आदि जगहों से सवारियां उठा रही हैं। नतीजतन एच.आर.टी.सी. की वोल्वो बसें खाली दौड़ रही हैं। ऐसे में भी निगम ने यह फैसला लिया है। निगम प्रबंधन ने प्राइवेट वोल्वो संचालकों पर पकड़ बनाने के लिए परिवहन विभाग से भी मांग की है ताकि कांट्रैक्ट कैरिज पर सवारियां उठाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

शिमला, हमीरपुर व मनाली सहित अन्य क्षेत्रों से चल रहीं 10 से 12 वोल्वो बसें
प्रदेश में मौजूदा समय में शिमला से दिल्ली अप एंड डाऊन में 4 से 5 बसें चल रही हैं। इसके अतिरिक्त हमीरपुर, मनाली, कांगड़ा, बीड़ व डल्हौजी से भी एच.आर.टी.सी. वोल्वो बसें चल रही हैं। इन क्षेत्रों से पर्यटक एच.आर.टी.सी. की बेहतर सॢवस और सुरक्षा व कम किराए में सफर कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में चल रही वोल्वो बसें बेहतर अच्छा रिस्पांस देती हैं तो अन्य बंद वोल्वो रूटों पर भी यह बसें चलाई जाएंगी।

एच.आर.टी.सी. एम.डी. संदीप कुमार का कहना है कि एच.आर.टी.सी. ने वोल्वो बसों में किराया कम किया है। अब वोल्वो बसों में 23 मार्च 2020 में लिया जाने वाला किराया लिया जाएगा। किराए में करीब 20 से 21 प्रतिशत की कटौती हुई है। इससे वोल्वो में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस संबंध में सभी डी.एम. और आर.एम. को आदेश जारी कर दिए हंै।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!