Shimla: HPU ने प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

Edited By Kuldeep, Updated: 13 May, 2026 11:32 PM

shimla hpu application deadline extended

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सिज के अलावा मैरिट बेस्ड कोर्सिज (एफवाईआईसीटीटीएम व बीएचएम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर आगे बढ़ा दी है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सिज के अलावा मैरिट बेस्ड कोर्सिज (एफवाईआईसीटीटीएम व बीएचएम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। एचपीयू ने इन कोर्सिज की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 15 मई तक बढ़ाई है और इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में आवेदन के लिए 12 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन छात्र संगठनों व इच्छुक उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। उल्लेखनीय है कि स्नातकोत्तर व स्नातक कोर्सिज की प्रवेश परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!