Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jul, 2026 10:33 PM

सांसद सुरेश कश्यप की तरफ से लोकसभा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येस्सो नाइक ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना.....
शिमला (ब्यूरो): सांसद सुरेश कश्यप की तरफ से लोकसभा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येस्सो नाइक ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत फरवरी, 2024 से 27 जुलाई, 2026 तक देशभर में 40,45,298 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। इससे 48,80,796 परिवार लाभान्वित हुए हैं, जिनको 27,343.90 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 11,835 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे 11,868 परिवार लाभान्वित हुए हैं। राज्य में 87 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता जारी की गई है।
सांसद ने मुख्यमंत्री की बयानबाजी को बताया राजनीतिक हताशा
सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से भाजपा पर की गई टिप्पणी को उनकी राजनीतिक बौखलाहट और हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दल में आज सबसे अधिक घुटन का माहौल है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सुरेश कश्यप ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी अपने क्षेत्रों के कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। कांग्रेस कई धड़ों में बंट चुकी है और सत्ता के लिए अंदरूनी संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा पर टिप्पणी करनेकी बजाय प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, विकास कार्यों में आई रुकावट और जनता से किए गए अधूरे वायदों का जवाब देना चाहिए।