हाईकोर्ट की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना बनीं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jan, 2023 11:21 PM

shimla high court judge chief justice

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ए.ए. सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात हाईकोर्ट की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

शिमला (मनोहर): प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ए.ए. सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात हाईकोर्ट की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। इन्हें दूसरी बार हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला है। न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। उन्होंने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में इन्हें सर्वसम्मति से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सह-सचिव चुना गया था। 21 जनवरी, 1997 को इन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। सितम्बर 2004 को इन्हें सत्र न्यायाधीश पदोन्नत किया गया और 12 मार्च, 2008 को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 11 अप्रैल, 2016 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। 8 अक्तूबर 2021 को इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। इससे पहले वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 25 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक कार्य कर चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!