एच.पी.टी.डी.सी. कर्मियों को मिलेगा संशोधित वेतनमान

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2022 06:02 PM

shimla employee revised pay scale

एच.पी.टी.डी.सी. (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर प्रथम जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

शिमला (राजेश): एच.पी.टी.डी.सी. (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर प्रथम जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। निदेशक मंडल के इस निर्णय से निगम के 1300 से अधिक कर्मचारियों को प्रति वर्ष 12.40 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को उनका बकाया समय पर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के दौरान 45.91 करोड़ रुपए की आय और लगभग 11.79 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि निगम को हाऊसमैन, यूटिलिटी वर्कर, सुरक्षा गार्ड चौकीदार, विशेषज्ञ रसोइया, इलैक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, राजमिस्त्री, माली और बेलदार आदि की श्रेणियों में आवश्यकता आधारित श्रम शक्ति को काम पर रखने के लिए अधिकृत किया जाएगा ताकि होटल इकाइयों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन इकाइयों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी। मुख्यमंत्री ने निगम की कार्यप्रणाली में व्यावसायिकता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आदि के माध्यम से प्रेरित कर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को खाद्य उत्पादन व सेवा आदि में निपुणता के लिए इनहाऊस प्रशिक्षण और रिफै्रशर कोर्स आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम के उपक्रमों के प्रचार के लिए वैबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाया जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, एच.पी.टी.डी.सी. के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप और अन्य अधिकारी मौैजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!