Shimla: अपनी नाक बचाने के लिए जनादेश, लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ा रहे मुख्यमंत्री : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 08:51 PM

shimla chief minister constitution flouting

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जनादेश को बचाने, लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जनादेश को बचाने, लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व स्थानीय निकाय चुनाव में कोर्ट से फटकार के बाद भी सरकार की कार्यशैली नहीं बदली है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को सरकार की तरफ से जान-बूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में तानाशाही नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 10 में से 9 जिलों में कांग्रेस को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का प्रत्याशी तक नहीं दे पाई है। इतिहास में सत्ताधारी दल की ऐसी हार कभी नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव न करवाने के लिए सरकार ने आपदा प्रबंधन एक्ट लागू कर दिया, लेकिन 3 साल के जश्न को मानने से गुरेज नहीं किया। आज भी प्रदेश में सड़कें टूटी हैं, मलबा बिखरा है और बिजली-पानी का काम अस्थायी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 92 ब्लॉक समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के 51 अध्यक्ष, 54 उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 29 अध्यक्ष तथा 25 उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 8 ब्लॉक समितियों के चुनाव अभी तक तय नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरा के मामले में तो उच्च न्यायालय ने तारीख तय की है।

झारखंड में रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठियां बरसा रही कांग्रेस : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे निहत्थे युवाओं पर जिस प्रकार कार्रवाई की गई, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। डा. राजीव बिंदल ने शिमला से जारी बयान में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर राजनीतिक बयान देने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की आवाज क्यों सुनाई नहीं देती? कांग्रेस और उसके नेता केवल वहां छात्र हितों की बात करते हैं, जहां उन्हें राजनीतिक लाभ दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के युवाओं को यह जवाब देना चाहिए कि अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना क्या अपराध है? भाजपा मांग करती है कि झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे और राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी अपने दोहरे रवैये के लिए देश के युवाओं से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के युवाओं को राजनीतिक सुविधा के चश्मे से देखना बंद करना चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!