Edited By Kuldeep, Updated: 16 Aug, 2026 05:13 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप 16 अगस्त की सुबह 5.04 बजे आया।
शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप 16 अगस्त की सुबह 5.04 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर की गहराई पर था। कम तीव्रता का भूकंप होने के कारण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।