भाजपा 19 अक्तूबर को जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2022 11:45 PM

shimla bjp candidates list released

हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 19 अक्तूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी सूची 20 अक्तूबर या इसके बाद जारी की जा सकती है। इस तरह पार्टी 3 चरणों में...

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 19 अक्तूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी सूची 20 अक्तूबर या इसके बाद जारी की जा सकती है। इस तरह पार्टी 3 चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की मैराथन बैठक सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो देर सायं तक चली। बैठक में प्रत्याशियों के नामों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।

प्रदेश चुनाव समिति बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की 18 अक्तूबर को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। संसदीय बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद पार्टी 19 अक्तूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची को जारी कर सकती है। संसदीय बोर्ड बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, विधानसभा चुनाव सह प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व सतपाल सिंह सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार इसके अलावा चुनाव प्रबंधन को लेकर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भी बैठक करने की सूचना है। इसमें चुनाव प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!