Kangra: बीपीएल सूची में नहीं होगा कोई बदलाव, योजना में ये परिवार होंगे शामिल

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Sep, 2026 06:11 PM

dadasiba bpl list changes

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना के कारण प्रदेश की मौजूदा बीपीएल सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

डाडासीबा (सुनील): मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना के कारण प्रदेश की मौजूदा बीपीएल सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि 19 मार्च 2025 से शुरू हुई परिवारों की पहचान प्रक्रिया के आधार पर तैयार बीपीएल सूची को अब बीपीएल सूची में चयन अथवा बदलाव की प्रक्रिया नहीं माना जाएगा। वर्तमान बीपीएल परिवारों की स्थिति यथावत रहेगी। भाग के अनुसार भविष्य में बीपीएल सूची में किसी परिवार को शामिल करने या हटाने का निर्णय ग्राम सभा द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत ही होगा।

वहीं पहचान प्रक्रिया के पहले से आठवें चरण तक चिन्हित परिवारों तथा 21 अगस्त 2026 के निर्देशों के तहत अंतिम चरण में पात्र पाए जाने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना में शामिल किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्र परिवारों का विवरण लाभार्थी आंकड़ा आधार में दर्ज कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने निदेशालय से मिले निर्देशों की पुष्टि की है।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!