शिमला पहुंचे आनंद शर्मा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Edited By Kuldeep, Updated: 01 May, 2023 09:23 PM

shimla anand sharma chief minister met

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सत्ता-संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों के साथ ही नगर निगम चुनाव पर भी मंथन हुआ।

शिमला (राक्टा): कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सत्ता-संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों के साथ ही नगर निगम चुनाव पर भी मंथन हुआ। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना है। शिमला प्रदेश की राजधानी है, ऐसे में ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं तथा प्रदेशभर की निगाहें शिमला के मतदाताओं पर हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है और सरकार समर्पण की भावना से काम कर रही है। चुनावी वायदों को पूरा करने के प्रयास हो रहे हंै। उन्होंने कहा कि शिमला के विकास को गति देने के लिए कांग्रेस की नगर निगम बने, यह आवश्यक है।

विजन के साथ होगा काम
आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला शहर के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है। मेरी भी जन्मभूमि और कर्मभूमि शिमला ही है तथा शिमला को विकास की दृष्टि आगे बढ़ते देखा है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें, इस दिशा में कांग्रेस की नगर निगम बनने के बाद एक विजन के साथ कांग्रेस की सरकार आगे बढ़ेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!