Bilaspur: तलाई में चिकन की दुकान से लाखों का जैनरेटर चोरी

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 11:10 AM

shahtalai shop theft

तलाई क्षेत्र में एक चिकन दुकान से लाखों रुपए का जैनरेटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहतलाई (हिमल): तलाई क्षेत्र में एक चिकन दुकान से लाखों रुपए का जैनरेटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर नैण, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने बताया कि 15 जुलाई को दोपहर विजय कुमार निवासी गांव व डाकघर तलाई जिला बिलासपुर अपने अन्य साथियों के साथ उसकी तलाई स्थित चिकन की दुकान से जैनरेटर को उठाकर वाहन में डालकर ले गया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उक्त जैनरेटर उसने लगभग 2 वर्ष पहले चंडीगढ़ से 3,29,000 रुपए में खरीदा था। उसने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसे विजय कुमार से खतरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना तलाई में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!