Bilaspur: जेजवीं स्कूल की पलक ने 470 अंक लेकर तीनों संकायों में मारी बाजी

Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2026 12:39 PM

shahtalai exam result

जकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जेजवीं का जमा 2 कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

शाहतलाई (हिमल): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जेजवीं का जमा 2 कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में ज्योति देवी ने 450/500 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि कला संकाय में दामिनी शर्मा ने 456/500 अंक प्राप्त कर अव्वल रही। वहीं वाणिज्य संकाय में पलक ने 470/500 अंक प्राप्त कर अपने संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि पलक ने तीनों संकायों में सर्वाधिक अंक लेकर पूरे विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की।

विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म पाल शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!